हिंदी
जम्मू: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष वकार रसूल वानी तथा पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अडाणी समूह से जुड़े मामले और इस केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन की कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर यहां प्रदर्शन किया और राजभवन की तरफ मार्च निकालने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और पूर्व मंत्री योगेश सानी समेत कई प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव जल्द कराने की मांग करते हुए नारे लगाए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वानी ने दावा किया, ‘‘हम अडाणी समूह के मामले में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खड़े हैं। ‘मोदी-अडाणी मित्रता’ ने देश को बर्बाद कर दिया है।’’
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
Published : 13 March 2023, 3:46 PM IST
Topics : अध्यक्ष कांग्रेस जम्मू कश्मीर नेता पुलिस प्रदर्शन वकार रसूल वानी हिरासत
No related posts found.