हिंदी
लखनऊ: थाना महानगर का एक अय्याश दरोगा पत्नी होने के बावजूद एक अन्य महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है। जिससे उसकी पत्नी परेशान है और रो-रो कर न्याय की गुहार लगा रही है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: दुर्गापुर चौराहे पर हुई दर्जनों राउंड फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

दरोगा भुपेंद्र सिंह की पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे शादी करने के बाद छोड़ दिया है, जिससे वो लगातार दर दर की ठोकरे खा रही है। उसने बताया कि दरोगा एक अन्य युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है। इससे भी पहले कई बार पीड़िता एसएसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है।

पीड़ित महिला ने बताया की उसके पति ने उसे मार पीट कर पहले अलीगढ़ भगा दिया और बाद में वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी कोई कदम नहीं उठा रही है। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा हाथ मे शराब का गिलास ओर बाहों में युवती को भर मनाता रहा रंगरलिया।
Published : 13 July 2019, 3:55 PM IST
Topics : Aligarh Lucknow uttar pradesh अय्याश दरोगा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश एसएसपी थाना महानगर पुलिस लखनऊ