महराजगंज: दुर्गापुर चौराहे पर हुई दर्जनों राउंड फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

दुर्गापुर चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा आतंक फैलाने के लिए देसी तमंचे से करीब दर्जनों राउंड हवाई फायर करने की खबर चर्चा में है। जिससे गांव के लोगों ने दहशत का माहौल बना हुआ है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 13 July 2019, 1:44 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नौतनवा थाने से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर अज्ञात मनबढ़ों ने दर्जनों राउंड अन्धाधुन्ध हवाई फायरिंग की। जिससे लोगों में दशहत और आक्रोश बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में सेवानिवृत IAS अरुण वीर सिंह को मिला 1 साल का सेवा विस्तार, सीईओ यमुना एक्सप्रेस वे बने रहेंगे

जानकारी के मुताबिक गुरुवार/ शुक्रवार की देर शाम को दुर्गापुर चौराहे के पास कुछ मनबढ़े युवको द्वारा आतंक फैलाने के लिए देसी तमंचे से में करीब दर्जनों राउंड हवाई फायर झोंकने की खबर है। गांव के चौराहे पर लगातार हवाई फायरिंग करने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण फायरिंग को लेकर काफी दहशत में है। कोई कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री का कार्यक्रम अचानक निरस्त

 

थाना नौतनवा

हालांकि मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर थानेदार बिहागड सिंग पहुंच कर जांच कर रहे है।   

Published : 
  • 13 July 2019, 1:44 PM IST