हिंदी
श्यामदेउरवा (महराजगंज): थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर चकिया टोला करनौती के एक युवक द्वारा नाबालिक युवती के साथ की गई एक घटना में पुलिस को 23 नवंबर 2023 को पीड़िता की तहरीर मिली थी।
जिस पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था किंतु अभियुक्त आज तक पुलिस पकड़ से दूर चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने इस अभियुक्त को ग्राम पिपरपाती चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह रहा पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 23 नवंबर 2023 को श्यामदेउरवा थाने पर नाबालिक लड़की ने तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया कि विजय निषाद (24 वर्ष) पुत्र जयराम निषाद ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और धमकी भी दी।
जिस पर पुलिस ने मु अ सं 412/2023 धारा 363, 366, 376, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया किंतु अभियुक्त फरार चल रहा था।
मंगलवार को थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने अभियुक्त विजय निषाद को पिपरपाती चौराहा पर दबोच लिया।
Published : 12 March 2024, 7:17 PM IST
Topics : absconding police serious गिरफ्तार जेल पाक्सो एक्ट महराजगंज श्यामदेउरवा