हिंदी
लखनऊ: यूपी के बलिया में बीते दिसंबर को युवक पर जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को एसटीएफ ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव राय पुत्र समीर कुमार राय गांव सोहांव, थाना नरही, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश था।
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने आरोपी को गुरुवार सुबह थाना नरही क्षेत्र के बैरिया मोड़ से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की खबर मिल रही थी।
इस दौरान एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त संजीव राय बलिया के बैरिया मोड़ थाना क्षेत्र नरही के पास मौजूद है।
एसटीएफ ने उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कहासुनी और विवाद के चलते उसने गत दिसंबर 5 को अपने साथी शिवम ठाकुर के साथ मिलकर शिवम राय पुत्र केदार राय ग्राम बघौना कला थाना नरही जनपद बलिया को गोली मार दी थी। जिसके बाद से दोनों गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए फरार हो गए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 16 January 2025, 6:13 PM IST
Topics : accused arrested Ballia Deadly attack HindiNews Lucknow ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist STF TrendingNews