Crime In Mumbai: हैदराबाद के ज्वेलर्स के साथ मुंबई में 48 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद के ज्वेलर्स के साथ मुंबई में 48 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें कैसे हुआ इस ठगी का भंडाफोड़।

Updated : 8 November 2020, 12:19 PM IST
google-preferred

मुंबई: हैदराबाद के ज्वेलर्स के साथ मुंबई में 48 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से एक किलो नकली सोना भी बरामद हुआ है। 

दरअसल मुंबई के अंधेरी MIDC पुलिस में हैदराबाद के एक जौहरी ने सितंबर महीने में शिकायत दर्ज कराई की उसे एक किलो सोना सस्ते दामों में दिलाने की बात कहकर 2 लोगों ने उससे लगभग 48 लाख रुपये ठगे। बताया जा रहा है कि जौहरी को जिस सोने की बिस्किट को सैम्पल के तौर पर दिखाया था वो नकली सोने का बिस्किट था। लेकिन ज्वेलर होने के बावजूद हैदराबाद का  व्यापारी पवन कुमार नायडू की आंखे धोखा खा गई और वो इस जाल में फंस गया।

दरअसल हैदराबाद के इस व्यापारी ने लॉकडाउन से पहले ज्वेलरी का कुछ आर्डर लिया था। लेकिन अचानक से मार्च के  तीसरे हफ्ते में लॉकडाउन के चलते वो आर्डर पूरा नही कर पाया। आर्डर पूरा करने के लिए उसे  सोने की तलाश थी। उसने सूरत के अपने एक व्यापारी मित्र के जरिये मुंबई के समीर शेख से संपर्क किया। समीर ज्वेलर को सोने की क़्वालिटी दिखाने के लिए एक सोने का बिस्किट लेकर अंधेरी के तूंगा होटल के पास पहुंचा। जहां उसने उस नकली सोने के बिस्किट को व्यापारी पवन को दिखाया। पवन ज्वेलर होने के बावजूद उस सोने  सी चमकने वाली बिस्किट के आकार की चीज को देखकर धोखा खा गया। उसे लगा वो बिस्किट सच मे सोने का है जिसके बाद व्यापारी पवन ने एक किलो सोने का आर्डर दे दिया। जल्द ही सोने के बिस्किट की एक  किलो की पूरी खेप डिलीवर करने का झांसा देकर दोनो आरोपी  समीर और विष्णु गौड़ बे व्यापारी पवन से लगभग 48 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन सोने की डिलीवरी नही हुई जिसके बाद व्यापारी में मुंबई के  MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई।

इस मामले में पालघर जिले की क्राइम ब्रांच ने पहले एक आरोपी को  गिरफ्तार कर MIDC पुलिस को हैंड ओवर किया। उंसके बयान के आधार पर और मोबाइल फ़ोन व होटल के पास के सीसीटीवी फुटेज  से  वेरीफाई  करने के बाद पुलिस  ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Published : 
  • 8 November 2020, 12:19 PM IST

Related News

No related posts found.