
नई दिल्ली: पंजाब के फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी करेंगी। समिति इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में करेगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी के गठन का ऐलान करने के साथ ही पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा की जा जांच पर रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर पंजाब सरकार और गृह मंत्रालय दोनों ने ही अपनी-अपनी जांच कमेटियां बनाई थी। ऐसे में दोनों सरकारों को एक दूसरे की जांच पर विश्वास नहीं था। जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी के गठन आदेश दिया था।
ये स्वतंत्र कमेटी जांच के जरिए सुरक्षा में चूक की सही वजह का पता लगाएगी। कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था और कहा था कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की हाई लेवल जांच की जाएगी।
Published : 12 January 2022, 12:09 PM IST
Topics : Justice Indu Malhotra Narendra Modi PM security breach Prime Minister Supreme Court जस्टिस इंदु मल्होत्रा नरेंद्र मोदी पूर्व जज प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट