
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में चस्पा भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुगलक रोड थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पोस्टर हटा दिये गये हैं।
यह भी पढें: किसानों से निपटने के लिए तैयार दिल्ली पुलिस
भाजपा के कई नेताओं ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ‘मोदी का परिवार’ लिखा, तभी कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल किया कि क्या भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी और विजय माल्या भी इस परिवार का हिस्सा हैं?
Published : 6 March 2024, 6:35 PM IST
Topics : Central Delhi Delhi Police Fugitives PM Modi poster दिल्ली पुलिस नरेंद्र मोदी पोस्टर भगोड़ों मध्य दिल्ली