CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, POCSO समेत 5 धाराओं में नई FIR; जंतर-मंतर कांड पर बड़बोलापन कैसे बना आत्मघाती?
जंतर-मंतर पर मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। नाबालिग से जुड़ी शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ POCSO, BNS और IT एक्ट की पांच धाराओं में नई FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।