
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियों के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। पीएम मोदी का यह दौरा देव दीपावली के मौके पर हो रहा है। देव दीपावली पर आज वाराणसी पहुंच रहे मोदी गंगा घाट पर भी जाएंगे, जहां 15 लाख दीये जलाए जाएंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे के दौरान छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को भी राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी के खजूरी और राजघाट में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की इस जनसभा में दस हजार से अधिक लोगों के शामिल होंने की उम्मीद है। इसके लिये यहां सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये है। हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का जायजा लेने के लिये शुक्रवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वाराणसी का दौरा किया था और पीएम मोदी के दौरे के लिये की गयी तैयारियों का जायजा लिया था।
प्रशासन ने रविवार दोपहर को पीएम दी के दौरे को लेकर जरूरी प्रोटोकॉल को जारी किया। पीएम मोदी का दौरा अब पूर्व निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व ही शुरू हो जाएगा। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएम दोपहर आज दो बजे वाराणसी पहुंच रहे थे लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी कल दोपहर 12 बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे खजूरी के लिये प्रस्थान करेंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
Published : 30 November 2020, 9:55 AM IST
Topics : CM Yogi Dev Deepawali PM Modi Varanasi जनसभा देव दीपावली पीएम मोदी वाराणसी वाराणसी दौरा सीएम योगी