हिंदी
शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी।
पीएम मोदी ने विपक्ष के इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया। दो दिन पहले ही वहां कोलकाता उच्च न्यायालय ने कई मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी। इन्होंने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी विरोध किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस में राम मंदिर को लेकर साजिश चल रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगा देंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। भाजपा-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है। अब हिमाचल 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। हम देवभूमि के लोग हैं हमारी एक भी चीज कभी बेकार नहीं जाने देते। तो कोई हिमाचली अपना वोट बेकार जाने देगा क्या? वे उसे ही वोट देगा जिसकी सरकार बनेगी।
Published : 24 May 2024, 1:04 PM IST
Topics : Himachal Pradesh india alliance PM Modi इंडिया गठबंधन नरेन्द्र मोदी निशाना प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश