हिंदी
मेक्सिको: हिडाल्गो प्रांत में शनिवार को एक तेल पाइपलाइन में विस्फोट होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 54 अन्य घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि लाहुलिल्पान निकाय क्षेत्र में तेल पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। इस बीच स्थानीय लोग तेल भरने लगे तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में तेल भर रहे 350 लोग इसकी चपेट में आ गये।

मेक्सिको में ईंधन संकट जारी है और सरकार ईंधन चोरी को रोकने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर से ईंधन के मुद्दे को उजागर कर दिया है। (वार्ता)
Published : 19 January 2019, 10:50 AM IST
Topics : जख्मी तेल पाइपलाइन मेक्सिको विस्फोट हिडाल्गो प्रांत
No related posts found.