
रायबरेली: 31 मार्च 2025 के बाद से कलेक्ट्रेट में स्थित कोषागार में रखे गए करीब 22.29 करोड़ की कीमत के स्टांप पेपर निष्प्रयोज्य हो जाएंगे। ऐसा डिजिटल स्टांप की बढ़ती मांग के कारण हो रहा है। इसके बाद कोषागार से 10 से 25000 की कीमत के स्टांप की मैन्युअल बिक्री पर रोक लग जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उपनिबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते बताया कि कोषागार में गैर न्यायिक भौतिक स्टांप संरक्षित है इसमें पक्षकार जाकर 10 हजार के ऊपर के स्टांप खरीद करके हमारे कार्यालय में जमीन का पंजीकरण करवाता था।
11 मार्च से पहले खरीदे गए भौतिक गैर न्यायिक स्टांप की 31 मार्च 2025 तक मान्य होंगे। जिसके बाद यह भौतिक स्टांप निष्प्रयोज्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ई स्टांप व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने के बाद कोषागार में डंप 10, 15, 20 और 25000 कीमत के भौतिक स्टांप की बिक्री रोक दी गई है। बड़ी मात्रा में लोगों ने भी अपने पास इस तरह का स्टांप रखे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में भी ई स्टांप का अधिक प्रयोग हो रहा है। शासन ने 11 मार्च से भौतिक गैर न्यायिक स्टांप की बिक्री पर रोक लगाई है। इससे पहले खरीदे गए 10 से 25000 कीमत के सस्टांप का प्रयोग 31 मार्च तक हो सकेगा।
वहीं वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना ने जानकारी देते बताया कि कोषागार में करीब 22.29 करोड़ कीमत के स्टांप उपलब्ध है। जिसमें सबसे अधिक 10 हजार कीमत के मैनुअल स्टांप डंप किए गए हैं। पूर्व में इन स्टांप की बिक्री के निर्देश दिए गए थे लेकिन ई स्टांप आसानी से मिलने के कारण लोगों ने 10 से 25000 कीमत के स्टांप की खरीद रुचि नहीं दिखाई। इन स्टांप के संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है ।
Published : 24 March 2025, 9:41 PM IST
Topics : Brajesh Pathak Dynamite News Latest News News Dynamite physical stamps raebareli news trending news UP News