Economy: मुंबई में पेट्रोल फिर 80 रुपये पर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी और मुंबई में पेट्रोल 10 महीने बाद एक बार फिर 80 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

Updated : 27 September 2019, 4:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी और मुंबई में पेट्रोल 10 महीने बाद एक बार फिर 80 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल 27 पैसे, डीजल 26 पैसे तक महँगा

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 15 पैसे महँगा होकर 80 रुपये प्रति प्रति लीटर बिका। पिछले साल 26 नवंबर के बाद पहली बार इसने 80 रुपये के स्तर को छुआ है। डीजल भी वहाँ 11 पैसे चढ़कर 70.55 रुपये प्रति लीटर। (वार्ता)

Published : 
  • 27 September 2019, 4:38 PM IST

Advertisement
Advertisement