Site icon Hindi Dynamite News

Lockdown in Maharajganj: देर रात मुंबई से लौटे लोग गांव में घुसे, ग्रामीणों में दहशत

शुक्रवार की रात को कुछ लोग मुंबई से अपने गांव वापस लौटे हैं। सूचना मिलने पर इन लोगों की व्यवस्था गांव से दूर प्राथमिक विद्यालय में की जा रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lockdown in Maharajganj: देर रात मुंबई से लौटे लोग गांव में घुसे, ग्रामीणों में दहशत

महराजगंजः शुक्रवार की रात कुछ लोग थाना परसा मलिक क्षेत्र के गांव विषखोप भरटोलिया में मुम्बई से अपने गांव किसी तरह से लौटे हैं। ये लोग मुम्बई में रोजी रोटी के लिए मेहनत मजदूरी करते थे, जो लॉकडाउन में वहीं फस गए थे। गांव पहुंचे लोग प्राथमिक विद्यालय में नहीं रुके। 

यह भी पढ़ें: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं बाज आ रहे लोग, पुलिस ने काटे ई-चालान

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग शुक्रवार की देर रात गांव पहुंचे हैं। इनका कहना है की प्राथमिक विद्यालय पर सुविधा नहीं थी, इसलिए गांव में चले गए। इनके परिजनों ने इन्हें खुद से अलग रखा है। 

यह भी पढ़ें: विशालकाय अजगर ने कुत्ते को लीला, लगा मजमा, घंटों चला संघर्ष

इस मामले में ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना एन एम को दी थी, इसके बावजूद एन एम ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जितने लोग आए हैं उन सभी को चिन्हित करके, उनकी व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय में की जा रहा है।

Exit mobile version