Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: आनन्दनगर के नगर अध्यक्ष की पिटाई होने पर लोगों में भारी आक्रोश

हिन्दू युवा वाहिनी आनन्दनगर के कार्यकर्ताओं ने नगर के अध्यक्ष के बुरी तरह पिटाई करने पर फरेन्दा थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ CO फरेन्दा को ज्ञापन दिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: आनन्दनगर के नगर अध्यक्ष की पिटाई होने पर लोगों में भारी आक्रोश

फरेन्दा(महराजगंज): हिन्दू युवा वाहिनी आनन्दनगर के कार्यकर्ताओं ने नगर के अध्यक्ष बैजनाथ यादव के बुरी तरह पिटाई करने पर फरेन्दा थाने में तैनात सिपाही नागेन्द्र मिश्रा के खिलाफ फरेन्दा एसडीएम आर बी सिंह, CO फरेन्दा को ज्ञापन दिया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: नाबालिग गोलीकांड में गैलेंट इस्पात के मालिक चंद्र प्रकाश अग्रवाल को क्यों बचा रही है पुलिस?

 

आक्रोशित लोग

बता दें कि बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी आनन्दनगर के नगर अध्यक्ष बैजनाथ यादव अपने किसी काम से गोरखपुर गए थे। गोरखपुर से फरेन्दा जब पहुंचे तो वहां तैनात सिपाही नागेन्द्र मिश्रा अपने दो सहयोगी के साथ बैजनाथ यादव को रोककर बिना कुछ पूछे अपने कमरे पर ले गए। कमरे में ले जा कर सिपाही ने उनकी बुरी तरह पिटाई की। उसके बाद बैजनाथ को थाने पर लेकर लॉकअप में ले जाकर बन्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का हाल: दारोगा ने पहले पी शराब, फिर सेल्स गर्ल के साथ की छेड़छाड़

 

ज्ञापन सौंपते लोग

इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को हुई, तब जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने फरेन्दा थानाध्यक्ष को फोन किया, उसके बाद बैजनाथ यादव को रात 1 बजे थाने से छोड़ा गया, इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

Exit mobile version