
महराजगंज: लक्ष्मीपुर गांव में भारतीय स्टेट बैंक में सर्वर फेल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक के कर्मचारी बैंक का गेट अंदर से बंद करके आराम फरमा रहे हैं।
उपभोक्ता बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बैंक गार्ड ग्राहकों को बाहर बैठने का दे रहा आदेश। लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की असुविधा का सामना हर एक दिन करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। पर फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन बैंक कर्मचारी इस तरह का कारनामा दिखाते रहते हैं। वो भूल जाते हैं कि बैंक में जिन खाताधारकों को परेशान किया जा रहा है। उन्हीं के भरोसे बैंक चलता है। इसके बावजूद आये दिन कोई न कर्मचारियों द्वारा आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Published : 23 September 2019, 5:28 PM IST
Topics : Maharajganj State Bank of India uttar pradesh उत्तर प्रदेश भारतीय स्टेट बैंक महराजगंज सर्वर फेल