अंजनी सिंह बने गोरखपुर के नये नगर आयुक्त.. आईएएस व आईपीएस के बाद अब पीसीएस के तबादलों की सूची जारी

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर में आईएएस और आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिये गये। अब यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट सामने आई है। अंजनी सिंह को गोरखपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 February 2019, 12:52 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात प्रदेश भर में आईएएस और आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं। अब यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट सामने आई है। अंजनी सिंह गोरखपुर के नये नगर आयुक्त बनाये गये हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी में तबादलों का दिन.. सीएम ने बदले 11 आईपीएस और 50 पीपीएस अफसर..

पीसीएस अफसरों के भी तबादले की आई लिस्ट

1. आशुतोष कुमार द्विवेदी वाराणसी के नये नगर आयुक्त बनाये गये हैं। 

2. आगरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात विजय कुमार को फिरोजाबाद का  नगर आयुक्त बनाया गया है। 

3. अंजनी सिंह गोरखपुर के नये नगर आयुक्त बनाये गये हैं। 

4. आलोक कुमार वर्मा को कानपुर का विशेष कार्यधिकारी, विकास प्राधिकरण का कार्यभार सौंपा गया है। 

5. ईश्वर चन्द्र को मथुरा का मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में आधी रात को तबादले का नया चलन, 64 आईएएस अफसरों के तबादले, 22 जिलों के डीएम भी बदले गये

6. कुंवर बहादुर सिंह को आगरा का अपर नगर आयुक्त, नगर निगम  बनाया गया है। 

7. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को बरेली का सचिव, विकास प्राधिकरण का कार्यभार सौंपा गया है। 

8. सत्य प्रकाश सिंह को कानपुर का सचिव, विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

No related posts found.