
महराजगंजः जिले का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में किसी महिला डॉक्टर की नियुक्ति ना होने के कारण लोगों के कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज दूसरी बार सिसवा महिला हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की तैनाती को लेकर दर्जन भर लोग जिला प्रशासन से मिले और अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि महिला हॉस्पिटल में कोई भी महिला डॉक्टर की तैनाती नही हैं। आए दिन मरीजों की ईलाज के अभाव में मृत्यु हो रही है, लेकिन कोई सज्ञान नहीं ले रहा है।
उनका कहना है कि एक महिला डॉक्टर अंकिता भाटिया की नियुक्ति है लेकिन वर्षों से छुट्टी पर चल रही हैं, और मरीजों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन इसपर किसी की नजर नहीं है। जिला प्रशासन से मिलने वालों में कई समाज सेवी शामिल थें।
Published : 11 February 2021, 3:48 PM IST
Topics : Lady Doctor Maharajganj Siswa Mahila Hospital uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज सिसवा महिला हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग