Maharajganj: पागल बंदर के आतंक से फैली दहशत, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

एक पागल बंदर का आतंक इतना बढ़ गया है की नगर के लोगों का जीना बेहाल हो गया है। दर्जनों लोगों को काटकर लहुलुहान कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 July 2020, 2:25 PM IST

महराजगंजः सिसवा नगर में एक पागल बंदर का आतंक लोगों को परेशान कर रहा है। बंदर के आंतक से हर किसी का जीना बेहाल हो गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में बढ रही दबंगई, वाराणसी पुलिस के साथ भाजपा नेताओं ने की जमकर मारपीट 

पागल बंदर ने करीब सिसवा नगर के दर्जनों लोगों को काटकर लहुलुहान कर चुका है। शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आज शनिवार की सुबह भी पागल बंदर ने एक व्यक्ति को काट लिया। जहां लोग उन्हें सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 

यह भी पढ़ेंः महराजगंज में NDRF की चहलक़दमी तेज, बाढ़ राहत एवं बचाव के लिए फोर्स हुई तैनात

घायल व्यक्ति का इलाज करते डॉक्टर

बता दें कि सिसवा नगर में पिछले तीन महीने से एक पागल बंदर का आतंक इतना मचा हुआ है की वह अभी तक करीब दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। शनिवार की सुबह सिसवा कस्बा निवासी लक्ष्मण तुलस्यान अपने मकान के बाहर रोड़ पर टहल रहे थे, की इतने में पागल बंदर ने अचानक उनपर हमला कर पैर को काटकर लहुलूहान कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। लोग घायल लक्ष्मण तुलस्यान को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए।

Published : 
  • 4 July 2020, 2:25 PM IST