IPL: पंड्या-मॉरिस को लगी कड़ी फटकार, बीच मैदान में करने लगे थे ये काम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिस मॉरिस और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या को कड़ी फटकार लगी है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए इसकी वजह

Updated : 29 October 2020, 2:38 PM IST
google-preferred

अबु धाबीः बुधवार को मैच के दैरान क्रिस मॉरिस और हार्दिक पंड्या के बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी वजह से दोनों को कड़ी फटकार लगी है। 

आचार संहिता का उल्लंघन 
आईपीएल-13 में बुधवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आए। क्रिस मॉरिस और हार्दिक पंड्या को इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है जिसके लिए दोनों खिलाड़ियों को अंपायर ने कड़ी फटकार लगाई है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच नोंक-झोंक
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह नोक-झोंक उस समय हुई जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मुंबई की पारी के 19वें ओवर में बेंगलुरु की ओर से क्रिस मौरिस गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाज के रूप में मौजूद थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक ने जोरदार छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर मौरिस ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट करा दिया। हार्दिक जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तभी मौरिस ने उन्हें कुछ कहा और दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ इशारा भी किया। तभी अंपायर ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

Published : 
  • 29 October 2020, 2:38 PM IST

Advertisement
Advertisement