
जम्मू: पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।
यह भी पढ़ें: India-Pakistan: करतारपुर कॉरिडोर को लेकर ये बड़ी बात तय हुई भारत-पाकिस्तान के बीच
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह लगभग सात बजकर 45 मिनट पर पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।
उन्होंने कहा पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी करते हुए मार्टर से गोले दोगे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: ऐसे बढ़ रही है भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता, जानकर रह जायेंगे दंग आप
इससे पहले एक सितंबर को पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। (वार्ता)
Published : 7 September 2019, 11:12 AM IST
Topics : ceasefire Indian Army Jammu Pakistan Pakistani Army जम्मू पाकिस्तान पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम