हिंदी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अगले महीने भारत द्वारा आयोजित एससीओ के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की, लेकिन भागीदारी के स्तर का खुलासा नहीं किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच से साप्ताहिक ब्रीफिंग में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भागीदारी के बारे में पूछा गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें चार जुलाई को होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से आधिकारिक निमंत्रण मिला है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। हम आने वाले दिनों में अपनी भागीदारी के संबंध में घोषणा करेंगे।’’
Published : 23 June 2023, 7:47 AM IST
No related posts found.