गोरखपुर में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले का पर्दाफाश, जानिये पूरा फर्जावाड़ा

गोरखपुर में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पढिए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2025, 8:26 PM IST

गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख पैंतालीस हजार रुपये लेने और नकली नियुक्ति पत्र देने का आरोप है।

पिपराईच थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे संख्या 867/2024, धारा 420, 406, 506, 467, 468, 471 भादवि के तहत रविचन्द्र शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता मिली जानकारी के मुताबित पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में आरोपी रविचन्द्र शर्मा ने उनके पुत्र को एम्स अस्पताल में नौकरी दिलाने का वादा किया था।

इसके एवज में आरोपी ने 2,45,000 रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। जब असलियत सामने आई, तो मामला पुलिस में दर्ज कराया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविचन्द्र शर्मा निवासी थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंहकांस्टेबल विजय सिंह कांस्टेबल रामअशोक यादव सभी की थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर शामिल रहे। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Published :  8 April 2025, 8:26 PM IST