हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास के पास जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन डाल रहे एक निजी कंपनी के 5 मजदूर कल देर शाम मिट्टी का ढेर अचानक गिरने से उसमें दब गए, जिसमें 1 श्रमिक की मौत हो गयी और 4 घायल हो गए।(वार्ता)
Published : 4 December 2022, 3:09 PM IST
Topics : कोलारस थाना पाइपलाइन मध्यप्रदेश मृत्यु शिवपुरी श्रमिक
No related posts found.