हिंदी
बाराबंकी: बाराबंकी के टिकैत नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात लोगों ने स्कूल में टीकाकरण के बहाने एक मां से दो माह की बच्ची का अपहरण कर लिया। घटना 23 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, खमोली गांव निवासी उर्मिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उर्मिला के मुताबिक, एक महिला और एक पुरुष उसके घर आए और कहा कि वे बच्ची को स्कूल में चल रहे टीकाकरण के लिए ले जाएंगे। जब उर्मिला अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था।
इस दौरान आरोपियों ने उर्मिला का मुंह और नाक कपड़े से बंद कर दिया और फिर बच्ची को उसकी गोद से छीनकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Published : 24 March 2025, 2:57 PM IST
Topics : barabanki crime news barabanki news crime news Dynamite News hindi Kidneping News UP Crime News UP News UP Todays News