Omicron Case Update: 19 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रॉन का कहर, 500 के पार हुई कुल मामलों की संख्या

डीएन ब्यूरो

कोरोना का नया वेरिएंट Omicron अब भारत में पैर पसारते हुए 19 राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या अब 500 से भी ज्यादा हो गई है। जानिए पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: देश में नए वेरिएंट Omicron के मामले बढ़ते दिन के साथ तेजी से बढ़ते जा रहे है। देशभर में Omicron के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 578 हो गई है। पिछले 24 घंटों में Omicron के सबसे ज्यादा मामले राजधनी दिल्ली से सामने आए हैं। दिल्ली में आज Omicron के 79 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही दिल्ली में Omicron के कुल मामलों की गिनती 142 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली Omicron के मामले में सबसे टॉप पहुंच गया है। 

वहीं महाराष्ट्र में आज Omicron के 31 नए मामले सामने आए है। इसी साथ महाराष्ट्र में  Omicron के मामलों की कुल संख्या 141 हो गई है।  Omicron के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। वहीं बाकी राज्यों से भी Omicron के नए केस पाए गए है। जैसे केरल से 19, तेलंगाना मसे 3, आंध्र प्रदेश से 2, हिमाचल प्रदेश से 1, ओडिशा से 4, चंडीगढ़ से 2 और मध्‍य प्रदेश से 9 नए Omicron मामले सामने आए है। 

दिल्ली में बढ़ रहे Omicron के मामलों से परेशान दिल्ली सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। ये नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू की शुरूआत आज से होगी। बता दें कि पूरे भारत में कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन की 141.70 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें 83.79 करोड़ पहली और 57.91 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28.11 लाख डोज लगाई गई हैं।










संबंधित समाचार