हिंदी
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने 2023 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के वास्ते प्रतिष्ठित राज्यपाल पदक से सम्मानित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत 20 पुलिसकर्मियों का चयन किया है।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रघुबर दास द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
गृह विभाग के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का चयन सात श्रेणियों में किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बालासोर स्थित पूर्वी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु कुमार लाल और ओडिशा की अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक शफीन अहमद को श्रेणी- प्रथम के तहत चुना गया है। गंजम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना और संबलपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू को श्रेणी- द्वितीय के तहत पदक मिलेगा।
इसी तरह, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी, तीन निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, एक हवलदार, तीन कांस्टेबल और दो सिपाहियों को उनके प्रदर्शन के लिए पांच अन्य श्रेणियों के तहत पुरस्कार मिलेगा।
Published : 22 January 2024, 6:04 PM IST
Topics : excellent service Governor s Medal Odisha policemen उत्कृष्ट सेवा ओडिशा पुलिस भुवनेश्वर राज्यपाल पदक
No related posts found.