
मुंबई: स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के प्रयास के तहत महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों से कहा है कि वे केंद्र के स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित फिल्म ‘‘लेट्स चेंज’’ का प्रदर्शन करे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में एक सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया।
आदेश के अनुसार, स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2024-25 में मराठी में ‘‘लेट्स चेंज’’ फिल्म दिखाने की अनुमति दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आदेश में कहा गया कि यह फिल्म केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित है, इसलिए छात्रों को इसे देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
Published : 11 April 2023, 7:18 PM IST
Topics : Movie Let s Change school Swachh Bharat Mission फिल्म लेट्स चेंज महाराष्ट्र सरकार स्कूल स्वच्छ भारत मिशन