Bollywood: चॉकलेटी बॉय रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म Gully Boy अब इस देश में भी रिलीज होगी

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म गली बॉय अब दूसके देशों में भी होगी रिलीज। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी।

Updated : 8 September 2019, 4:30 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म गली बॉय अब जापान में भी होगी रिलीज। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। गली बॉय ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Hollywood एक्शन अवतार में नजर आएंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा Aliens से करेंगी मुकाबला

यह फिल्म अब अगले महीने जापान में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर रणवीर सिंह काफी रोमांचित हैं। उनका कहना है मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि गली बॉय जापान में रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया, लेकिन इस उगते सूरज की भूमि के बारे में काफी अद्भुत चीजें सीखी सुनी और देखी हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood कीर्ति आजाद की फिल्‍म किरकेट का ट्रेलर लान्च कई स्टार्स रहे मौजूद

उन्होंने कहा, मैं कभी ना कभी वहां जाऊंगा। गली बॉय जापान में रिलीज हो रही है और जिन्होंने फिल्म पर काम किया है, यह उन सभी के लिए बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण है। हमारी फिल्म जापान के विशाल क्षेत्र तक अपना सफर तय करेगी और हम आशा करते हैं कि आप सभी इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Most Inspiring Asian Women Award के लिए नॉमिनेट हुई बॉलीवुड की ये चुलबुली एक्ट्रेस

गौरतलब है कि फिल्म में रणवीर ने मुंबई के एक फुटपाथ में रहने वाले लड़के की भूमिका निभाई है, जो बड़े सपने देखता है और अपने लक्ष्य को हासिल करता है। रणवीर फिल्म में रैप/हिप-हॉप कलाकार भी बने हैं। उनके गाने असली हिप हॉप और ‘अपना टाइम आएगा’ ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और ये दोनों गाने भारत में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले शीर्ष दो गानों की सूची में शामिल हो गए। (वार्ता)

 

Published : 
  • 8 September 2019, 4:30 PM IST