हिंदी
महराजगंज: भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे जनपद में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की आज्ञा से जारी हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के महराजगंज जनपद में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल पेंशन घोटाले में आरोपी है। यह घोटाला 65 लाख रुपये का हुआ था।
समाज कल्याण के ऊपर रिकवरी का भी आदेश जारी किया गया है। यह घोटाला ओरैया जनपद में तैनाती के दौरान किया गया था। अब नोटिस जारी कर के 15 जून तक इनकी सेवा समाप्ति का अंतिम तिथि घोषित कर दिया गया है।

ओरैया पुलिस कर चुकी है छापेमारी
पेंशन घोटाले के आरोपी जनपद के समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल के आवास पर कई बार ओरैया जनपद की पुलिस छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान यह फरार हो चुके थे।
Published : 14 June 2024, 9:56 AM IST
Topics : Corruption Maharajganj notice service termination ओरैया जनपद पेंशन घोटाले राज्यपाल शंकर लाल समाज कल्याण अधिकारी