हिंदी
नोएडा: जिले के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश गौतम ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाली अंजलि (35 वर्ष) ने बीती रात को अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। गौतम के अनुसार, बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 1 January 2024, 5:57 PM IST
Topics : अस्पताल आत्महत्या जहरीले पदार्थ नोएडा महिला
No related posts found.