हिंदी
नोएडा : उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने साइबर अपराध के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास से गुजरात के वडोदरा के निवासी नवरत्न सिंह खुराल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी तनवीर और महाराष्ट्र के जलगांव निवासी साकिब शेख को गिरफ्तार किया गया है और इनके पांच साथी फरार हैं।
Published : 23 January 2025, 3:49 PM IST
Topics : Bank Account Chinese citizens cyber crime Noida