UP: दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने की फांसी की मांग

डीएन ब्यूरो

दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के परिजन गिरफ्तार आरोपी के लिये फांसी की मांग कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नोएडा: दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी बदमाशी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था और घटना के वक्त से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित महिला के परिजनों ने आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग की है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से भी करवाने की अपील की गई है। 

राजधानी दिल्ली के पास स्थित गौतम बुद्ध नगर के थाना जेवर क्षेत्र में गत शनिवार को 55 वर्षीय महिला के साथ कुछ आरोपियों गैंगरेप और दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने महिला के साथ दरिंदगी भी की, जिससे उसके अंदरूनी अंगों में काफी चोट आई थी। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन के बाद अब महिला की हालत ठीक बतायी जा रही है। गैंगरेप के इस मामले का मुख्य आरोपी एक इनामी बदमाश था, जिसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी बदमाश महेंद्र को आज दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस तीन दिन के अंदर ही अदालत में आरोप-पत्र दाखिल करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाने के लिए अपील की जाएगी।

डीसीपी ने बताया कि अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने पीड़ित को ढ़ाई लाख रुपये की शुरुआती आर्थिक मदद दी है। महिला का ऑपरेशन सफल हो गया है और उसकी हालत में सुधार है। डीसीपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की सहायता से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि घटना में कितने लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी से भी पूछताछ के बाद अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।










संबंधित समाचार