हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इस दृष्टि पत्र नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दृष्टि पत्र का विमोचन किया। इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है और कई लोक लुभावन घोषणाएं भी की गई है।

दृष्टि पत्र को जारी करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के अलावा भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।
भाजपा के दृष्टि पत्र की खास बातें
छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार की तरफ से उत्तराखंड के किसानों को किसान सम्मान निधि दी जायेगी।
राज्य के हर जनपद में बनेगा मेडिकल कालेज।
पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।
उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।
Published : 9 February 2022, 5:43 PM IST
No related posts found.