हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) छह राज्यों में ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के खिलाफ छापेमारी कर रहा है, जिसे पिछले साल आतंकवाद रोधी कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में की जा रही है।
सितंबर 2022 में, सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर उसकी कथित आतंकी गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
Published : 11 October 2023, 10:51 AM IST
Topics : एनआईए छह राज्यों छापेमारी पीएफआई
No related posts found.