हिंदी
चेन्नई: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक कथित मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई शहरों में छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का एक पार्षद भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की कई टीम चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में कई लोगों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं।
Published : 16 September 2023, 10:20 AM IST
No related posts found.