
फरेन्दा (महराजगंज): कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय सिंह का महराजगंज मुख्यालय जाते समय फरेंदा बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। लोगो ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक बड़े जलूश के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सिविल कोर्ट फरेन्दा मे मंत्री अनिल पासवान, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रेम सिंह, सतेंद्र सिंह, मनोज मिश्र, उदय शंकर चौरसिया सहित अनेक अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद नगर में होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कम्हरिया खुर्द चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूलमाला पहनाकर नव नियुक्त स्वागत किया।
इस दौरान चित्रकूट पाण्डेय, झिनकू चौधरी, जय प्रकाश लाल, डॉ. राम नारायन चौरसिया, रमेश श्रीवास्तव, राम निवास चौवे, प्रभाकर उपाध्याय, हृदय पाण्डेय, चंदन तिवारी, अशोक चौरसिया, रूप नारायन पटेल, कलीम इदरीशी, फिरोज खान, शिव कुमार, ध्रुव मौर्या, आलम, इसराइल व शमशुल लारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
Published : 25 March 2025, 8:20 PM IST
Topics : Congress District President Maharajganj News Maharajganj Politics UP News Vijay Singh Warm welcome