दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिखा सपा का जोश, अखिलेश यादव बोले- नई ऊर्जा के साथ फिर सत्ता में होंगे काबिज

डीएन संवाददाता

यूपी के गाजीपुर और सहारनपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के तहत आयोजित साइकिल यात्री हर जिले से होते हुए रविवार को दिल्ली पहुंची। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इस यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव के अलावा कई पार्टी नेता और युवा मौजूद रहे। ग्राउंड जीरो से डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर..



नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा और लोकतंत्र बचाओ यात्रा के तहत यूपी से शुरू हुई साइकिल यात्रा के दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से खुद इसका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित समापन समारोह में बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी में जहां नया जोश और उत्साह देखने को मिला वहीं मंच पर पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के एक साथ मौजूद रहने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। 

यह भी पढ़ें: सपा की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह यादव, जोरदार स्वागत 

 

 

मुलायम सिंह का अखिलेश यादव समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारी संख्या में उमड़ी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे। नेताजी ने अपने संबोधन में सपा को युवाओं की पार्टी करार दिया। 
यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- जीवन में सब कुछ नेताजी से ही सीखा 

साइकिल यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस समारोह में नेताजी के आने से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने जो सुझाव दिया की आधी आबादी के बिना लोकतंत्र अधूरा है, वह सबसे बड़ी बात है। 

 

 

यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सेंस ऑफ ह्यूमर.. प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगते रहे ठहाके 

अखिलेश ने गाजीपुर और सहारनपुर से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा के हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी करके दिल्ली पहुंचे युवाओं का आभार और धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि इस साइकिल यात्रा से नया जोश मिला है और यह साफ हो गया है कि समाजवादियों को दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें: बच्चों संग स्पोर्ट्स लुक में साइकिल पर दिखे अखिलेश यादव 

उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा और जोश के साथ हम फिर सत्ता में काबिज होंगे। उन्होंने कहा कि अब नेताजी से हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है, जिसके बाद हमारा सफर और आसान हो गया है। 

 

 

यह भी पढ़ें: केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आये अखिलेश यादव और डिंपल यादव 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को सत्ताहीन करने की दिशा में काम करने को भी कहा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश का नौजवान और किसान हताश और परेशान है। नोटबंदी ने सभी की कमर को तोड़कर रख दी। सत्ता में काबिज भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है, लेकिन समाजवादी लोग जनता को जगाकर भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करते रहेंगे।
 










संबंधित समाचार