हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के तहत आयोजित साइकिल यात्रा का रविवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद साइकिल यात्रा का स्वागत करने के लिये इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। इस समारोह में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उस समय जबरदस्त उत्साह और जोश देखा गया जब स्वयं मुलायम सिंह यादव इसमें शामिल होने के लिये अचानक मंच पर पहुंचे।
मुलायम सिंह के मंच पर पहुंचने पर बेटे अखिलेश यादव समेत कआ पार्टी नेताओं ने उनके चरण स्पर्श किये और गर्मजोशी के स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। मुलायम ने भी अपने शानदार स्वागत के बाद मंच से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
मुलायम सिंह यादव ने इस समारोह को संबोधित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं में नये जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि सपा अब युवाओं की पार्टी है और युवा जो चाहे वह कर दिखा सकता है। ऐसे में सपा को दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है।
थोड़ी ही देर बाद जंतर-मंतर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद इस समारोह को संबोधित करेंगे। यहां भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
Published : 23 September 2018, 12:31 PM IST
Topics : अखिलेश यादव जंतर मंतर दिल्ली मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा सामाजिक न्याय यात्रा
No related posts found.