200 के नोट को नेपाल का झटका, घूमने जाने वाले रखे छोटे नोट

नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। दो हजार व पांच सौ के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब दो सौ के नोट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तरह अब भारतीयों को नेपाल जाते समय खासकर ध्‍यान रखना होगा कि छोटे नोट ही लेकर जाएं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 June 2019, 8:00 PM IST

महराजगंज: नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी खबर। अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो 2000, 500 और 200 के नोट मत लेकर जाएं। क्‍योंकि यह भारतीय नोट वहां बंद कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में शरीर पर बांध रखी थी नोटों की गड्डियां, 58 लाख के साथ पुलिस ने पकड़ा

नेपाल में दो हजार, पांच सौ के बाद अब दो सौ के भारतीय नोटों पर भी नेपाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने काठमांडू में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय दो सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 

नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा

इस घोषणा के बाद अब दो हजार, पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्धसरकारी या व्यापारिक संस्थानों में मान्य नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने सीमा पर युवक को पांच लाख की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा

नकली नोटों के कारण लगा प्रतिबंध

भारतीय नोटों पर लगाए गए प्रतिबंध का कारण नेपाल में लगातार पकड़े जा रहे नकली नोट बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों के पास नकली और असली नोट को पहचानने का कोई भी आधार नहीं है। इससे नकली भारतीय नोटों को पहचाने में काफी कठिनाई होती थी।

Published : 
  • 29 June 2019, 8:00 PM IST