End of our story: नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल बात..

30 अप्रैल को बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके यूं चले जाने से बॉलीवुड से लेकर अनके फैंस तक सदमे में है। इस दौरान सबसे ज्यादा दुख उनकी पत्नी नीतू को हुआ है, जो आखिरी समय तक उनके साथ थी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के नाम एक इमोशनल कैप्शन लिखा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 2 May 2020, 4:43 PM IST
google-preferred

मुंबईः ऋषि कपूर की पत्नी नीतू उनके आखिरी समय तक साथ थीं। ऋषि कपूर के जाने के बाद वो उन्हें बहुत ही ज्यादा मिस कर रही हैं। इस बात का पता उनके हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्ट से चलता है। 

यह भी पढ़ेंः चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर लाइफटाइम अचीवमेंट तक कुछ ऐसा रहा सफर, जानें ऋषि कपूर से जुड़ी ये खास बातें

नीतू कपूर और ऋषि कपूर

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर एक पुरानी फोटो शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने ऋषि कपूर की एक हंसमुख फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी कहानी का अंत।' 

यह भी पढ़ें: कर्ज से उबरने के लिये राज कपूर ने बनायी थी ये फिल्म, ऋषि कपूर के लिए बहुत अहम

नीतू कपूर का इंस्टाग्राम पर पोस्ट

बता दें कि बॉलीवुड में ऋषि और नीतु की जोड़ी को सबसे रोमांटिक कपल में शुमार किया जाता है। ऋषि और नीतु कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। ऋषि-नीतु की जोड़ी ने फिल्म खेल खेल में, रफूचक्कर, जहरीला इंसान, जिंदादिल ,कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी ,अनजाने, दुनिया मेरी जेब में, झूठा कहीं का ,धन दौलत , दूसरा आदमी आदि फिल्मों में युवा प्रेम की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया। दोनों की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ से शुरू हुई थी। नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच टकरार हुई और फिर वो प्यार में बदल गई।

Published : 
  • 2 May 2020, 4:43 PM IST