हिंदी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने कहा जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल से संबंधित कर्मी ऑपरेशन में शामिल थे।
रुक-रुक कर गोलीबारी जारी
इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की तरफ से बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया था।
Published : 12 January 2025, 12:33 PM IST
Topics : Bijapur Chhattisgarh Dynamite News encounter firing Naxal Naxals News Dynamite security forces