International: लीबियाइ नौसेना ने 98 अवैध प्रवासियों को बचाया

डीएन ब्यूरो

लीबिया की नौसेना ने देश के पश्चिमी तट से विभिन्न अफ्रीकी देशों के 98 अवैध प्रवासियों को बचाया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


त्रिपोली: लीबिया की नौसेना ने देश के पश्चिमी तट से विभिन्न अफ्रीकी देशों के 98 अवैध प्रवासियों को बचाया है। नौसेना सूचना कार्यालय ने बताया कि तटरक्षक बल के जवानों ने गुरुवार को सभी अवैध प्रवासियों को बचा लिया। बचाये गये अवैध प्रवासियों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। नौसेना सूचना कार्यलय के अनुसार प्रवासियों का रबर की नौका का इंजन समुद्र में खराब हो गया था।

यह भी पढ़ें:चीनी अधिकारियों के वीजा पर अमेरिकी प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन

नौसेना ने बताया कि बचाये गये सभी प्रवासियों को मानवीय तथा चिकित्सा सहायता मुहैया के लिए राजधानी त्रिपोली स्थित एक स्वागत केंद्र में ले जाया गया है। नौसेना ने बताया कि इस वर्ष उसने अब तक 7000 अवैध प्रवासियों को बचाया है। अफ्रीकी देशों के हजारों अवैध प्रवासी लीबिया से भूमध्य सागर के रास्ते यूरोप की ओर जाते हैं।

यह भी पढ़ें: संघर्ष विराम की तलाश में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जायेगा तुर्की

संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के लिए उच्चायुक्त ने कहा है कि लीबिया अपनी बिगड़ती सुरक्षा स्थितियों के कारण सुरक्षित स्थल नहीं है। गौरतलब है कि वर्ष 2011 के बाद से दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी को गद्दी से हटाये जाने के बाद लीबिया में अराजकता और असुरक्षा की स्थिति है। (वार्ता)










संबंधित समाचार