Narendra Modi: सशक्त हरियाणा, सशक्त भारत बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में सोनीपत के एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनीपत का मतलब है किसान, जवान एवं पहलवान। इसकी इन तीन शक्तियों के दम पर हम सशक्त हरियाणा एवं सशक्त भारत बनाएंगे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 October 2019, 5:17 PM IST
google-preferred

मोहाना (हरियाणा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में सोनीपत के एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनीपत का मतलब है किसान, जवान एवं पहलवान। इसकी इन तीन शक्तियों के दम पर हम सशक्त हरियाणा एवं सशक्त भारत बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी ने दी नवीन पटनायक को जन्मदिन की बधाई 
मोदी आज सोनीपत में गोहाना विधानसभा के मोहाना गांव में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि भक्त फूल सिंह की इस धरा को वह नमन करते हैं तथा अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि लोकसभा चुनाव में आपके बीच समय के अभाव में नहीं आ पाया लेकिन आपने बगैर किसी गिला शिकवा के सोनीपत में कमल खिलाया। (वार्ता)