मोदी ने दी नवीन पटनायक को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Updated : 16 October 2019, 3:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनायें। ईश्वर दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

पटनायक ओडिशा के 14 वें मुख्यमंत्री हैं और आज वह 73 वर्ष के हो रहे हैं। वह बीजू जनता दल के अध्यक्ष हैं। वह लेखक हैं और उन्होंने तीन पुस्तकें लिखी हैं। पटनायक ने शुभकामना संदेश के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्हाेंने कहा नरेंद्र मोदी जी काे शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। (वार्ता)

Published :  16 October 2019, 3:38 PM IST

Related News

Advertisement