हिंदी
मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच हजार रूपये का इनामी बदमाश हफीज गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश हफीज का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। हफीज के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चरथावल थाने के इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम कुल्हेडी के जंगल में कुछ बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें कुल्हेडी निवासी पांच हजार रूपये का इनामी बदमाश हफीज गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक अन्य साथी रेहान मौके से भाग जाने में सफल रहा।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल हफीज एक शातिर किस्म का अपराधी हैं। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाईक, पिस्टल, कारतूस भी बरामद किया। फरार बदमाश रेहान की तलाश जारी है।
Published : 8 October 2017, 3:23 PM IST
Topics : इनामी बदमाश गोली फायरिंग घायल पुलिस मुठभेड़ फरार मुजफ्फरनगर
No related posts found.