हिंदी
मुज़फ्फरनगर: खतौली में एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत से गुस्साये परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को शांत किया और जाम खुलवाया।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार छात्र किसी काम से जा रहा था, इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर से मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां जाम लगा डाला।
युवक के शव को उठाने को लेकर आक्रोशिक ग्रामीणों के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा दोषी वाहन चालक को शीघ्र पकड़ने की आश्वासन दिये जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम को खोला। पुलिस फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गयी है।
Published : 7 May 2018, 6:01 PM IST
Topics : ग्रामीण दुर्घटना पुलिस प्रदर्शन मुजफ्फरनगर मौत सड़क हादसा
No related posts found.