मुज़फ्फरनगर: विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में दहशत

थाना ककरौली क्षेत्र के किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। विशालकाय अजगर को पकड़ने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से इस विशालकाय अजगर को पकड़ बोरे में बंद किया।

Updated : 28 October 2017, 1:33 PM IST
google-preferred

मुज़फ्फरनगर: क्षेत्र में अजगर मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहींले रहा है। थाना ककरौली क्षेत्र के किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस की टीम ने क्षेत्र में साँप पकड़ने के लिये मशहूर अबू तालिब और अन्य लोगों की मदद से इस विशालकाय अजगर को पकड़ बोरे में बंद किया। 

ग्राम ककरौली स्थित ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम अजगर मिलने की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। विशालकाय अजगर को पकड़ने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुँचे पीआरवी 2229 पर तैनात सिपाही अशोक कुमार व चालक तक्षक कुमार ने क्षेत्र में साँप पकड़ने के लिये मशहूर ककरौली निवासी छात्र अबू तालिब को बुलवाया। अबू तालिब ने हिम्मत दिखाते हुये कड़ी मशक्कत के बाद रजा जैदी व पुलिसकर्मियों की मदद से इस विशालकाय अजगर को बोरे में बंद किया। 

अजगर को बोरे में बंद करने के बाद वन विभाग इसकी सूचना दी गयी। वन विभाग के वन दरोगा शबी हैदर, वनरक्षक बिजेंद्र व नत्थूसिँह ने विशालकाय अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 

मोरना रेंज के वन अधिकारी खुर्शीद आलम ने बताया कि अजगर प्रायः बागों में बनी बमयों राजवाहे कि पटरी में बने हॉल में रहते हैँ, किन्तु ख़त्म होते बाग़-बगीचे, राजबाहे की पटरियों का कटान तथा जँगल में बढ़ती मानव कि उपस्थिति, खत्म होते जँगल व भारी वाहनों की बढ़ती तादाद से जंगली जीव जन्तु अपने आशियाने की तलाश में भटकते रहे हैँ। 
 

Published : 
  • 28 October 2017, 1:33 PM IST

Related News

No related posts found.