Uttar Pradesh: यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के जमकर मारपीट, कई घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में भाजपा नेताओं और किसानों के बीच खूनी संघर्ष का बड़ा मामला सामने आया है। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 February 2021, 6:05 PM IST

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। तीखी नोकझोंक के बाद किसान और भाजपाई आपस में भिड़ पड़े और मारपीट तक की नौबत आ गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। रालोद नेता जयंत चौधरी ने इस घटना पर कहा कि गांव वाले भाजपा और सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करने वाले नहीं है।

किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव का है। बताया जाता है कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जयंत चौधरी ने घायल किसानों की फोटो भी शेयर की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी हैं। मामले की जांच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले दो माह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिये भाजपा ने किसानों के बीच जाने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के मारपीट हुई। घटना के संबंध में और अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है। 

Published : 
  • 22 February 2021, 6:05 PM IST